6 फ़रवरी 2014 - 20:30
मिस्र के सेना प्रमुख चुनाव नहीं लड़ेगें।

मिस्र की सेना ने देश के सेना प्रमुख की ओर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के समाचार का खण्डन किया है।

मिस्र की सेना ने देश के सेना प्रमुख की ओर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के समाचार का खण्डन किया है। मिस्र सेना के प्रवक्ता कर्नल अहमद अली ने कहा कि कुवैती समाचारपत्र अस्सेयासा ने अब्दुल फ़त्ताह अस्सीसी की ओर से राष्ट्रपति पद के चुनाव लड़ने का जो समाचार प्रकाशित किया है वह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह संचार माध्य का काम था न कि अस्सीसी की ओर से जारी किया गया कोई बयान।  ज्ञात रहे कि बुधवार को कुवैत के एक समाचारपत्र अस्सियासा ने फ़ील्ड मार्शल अब्दुल फ़त्ताह सीसी का यह बयान छापा था कि उनके पास जनता की मांग पूरी करने और राष्ट्रपति चुनावों में भाग लेने के अतिरिक्त कोई अन्य विकल्प नही है।  उल्लेखनीय है कि गत 27 जनवरी को मिस्र के वरिष्ठ जनरलों ने सीसी की उम्मीदवारी का रास्ता साफ़ कर दिया था। सीसी को चुनाव में भाग लेने की स्वीकृति मिलने के बाद मिस्र के उप प्रधानमंत्री ज़ियाद बहाउद्दीनी ने विरोध जताते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।